{"_id":"6a8a13fe738ce67be9005183","slug":"girlfriend-beat-up-the-wife-for-objecting-to-her-talking-to-the-husband-on-the-phone-aligarh-news-c-2-gur1004-1049661-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति से फोन पर बात करने के विरोध पर गर्लफ्रेंड ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति से फोन पर बात करने के विरोध पर गर्लफ्रेंड ने पत्नी को पीटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के मसूदाबाद बस स्टैंड के पास पति की दूसरी महिला से फोन पर बातचीत का विरोध करने पर एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पिटाई के दाैरान पीड़िता के कपड़े भी फट गए। पुलिस ने आरोपी अमित और उसकी चार बहनों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की बन्ना देवी क्षेत्र की महिला से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि पत्नी ने संबंधित महिला को फोन कर बातचीत बंद करने की चेतावनी दी थी।
शुक्रवार को पीड़िता स्कूटी से सारसौल की ओर जा रही थी। आरोप है कि मसूदाबाद बस स्टैंड के पास अमित और उसकी बहनों ने उसकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।