फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Spare wheel, tool box, and LCD stolen from a jeep-trailer parked near a petrol pump.

Kangra News: पेट्रोल पंप के पास खड़े जीप ट्राले की स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी

Sun, 23 Aug 2026 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Aug 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Spare wheel, tool box, and LCD stolen from a jeep-trailer parked near a petrol pump.
अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात को दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर में पेट्रोल पंप के पास पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़े जीप ट्राला की स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस संबंध में आलमपुर पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार जगरूप नगर पंचायत निवासी रविंद्र कुमार आलमपुर पेट्रोल पंप के पास पोल्ट्री फार्म की दुकान करते हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम रोजाना की तरह अपना जीप ट्राला पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़ा किया और अपने घर जगरूप नगर चले गए। शनिवार सुबह जब वे वापस पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो जीप ट्राले का दरवाजा टूटा हुआ और खुला मिला।
विज्ञापन

जांच करने पर ट्राले में लगी एलसीडी, टूल बॉक्स और स्टेपनी गायब मिली। इसके बाद रविंद्र कुमार ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे तीन-चार लोग कार में वहां पहुंचते दिखाई दिए। आरोपियों ने किसी लोहे की रॉडनुमा चीज से ट्राले का दरवाजा तोड़ा और सामान चोरी कर लिया। दरवाजा खोलने के लिए इस्तेमाल की गई रॉड भी चोर मौके पर ही छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed