{"_id":"6a8a8042544b94013f06b667","slug":"youth-congress-and-gau-rakshak-members-clashed-over-social-media-comment-protested-at-urga-station-korba-news-c-1-1-noi1487-4641607-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा में गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल, युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा में गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट को लेकर बवाल, युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम भिड़ी
Sun, 23 Aug 2026 11:21 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:21 AM IST
सार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जबकि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया कमेंट को लेकर मारपीट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्य आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किसी पोस्ट पर कमेंट किया गया था, जिसको लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गहरा गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है।
थाने में तनाव का माहौल बना
मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए उरगा थाने पहुंचे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस घटना के बाद कड़ी कार्रवाई और आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर थाना परिसर के सामने ही धरने पर बैठ गए। युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक दोनों पक्ष थाने में ही डटे रहे, जिससे थाने में तनाव का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख उरगा थाना पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और माहौल को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: महिला की मौत के बाद खाचरोद में मिला दूसरा H1N1 केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई
इस पूरे मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट की भी जांच की जा रही है। वहीं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।