{"_id":"57d5a0cd4f1c1bbb61318dd1","slug":"injured-from-the-beating-death-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल वृद्ध की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले पिटाई से घायल पूरनपुर के वृद्ध की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के जेठापुर खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय सरवन कुमार के घर एक सितंबर को भांजे सोनपाल के बेटे का नामकरण संस्कार था। आरोप है कि इसमें पड़ोस के ही संजय ने अपने साथियों संग आकर हुड़दंग किया। विरोध करने पर मारपीट की। अगले दिन फिर इन लोगों ने मारपीट की। इसमें सरवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। नौ सितंबर को हालत बिगड़ने पर सरवन को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात सरवन की मौत हो गई। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामला पूरनपुर कोतवाली का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पूरनपुर पुलिस ही करेगी।