फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   I wanted to stay in the city has left lovers

शहर में रहना चाहती थी तो चली गई प्रेमी के पास

Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
I wanted to stay in the city has left lovers

चंडीगढ़ से बरामद हुई महिला ने गैंगरेप और अपहरण की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। बीते दिनों वायरल हुए वीडियो में महिला के परिवार वालों ने उसे अपने बेटी बताते हुए उसके साथ गैंगरेप होने की बात कही थी। इस पर हरकत में आई पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी थी। बरामद महिला का कहना है कि ऐसी कोई घटना उसके साथ नहीं हुई। शुक्रवार को महिला को कोर्ट में पेश कर उसका मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह शहर में शादी करना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसकी इच्छा के बिना वर्ष 2007 में बदायूं जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी कर दी थी। पति चंडीगढ़ में नौकर करता था और वह गांव में रहती थी। पहली बेटी को जन्म देने के करीब पांच साल बाद वह भी अपने पति के पास चंडीगढ़ चली गई थी। उसने बताया कि जिस स्थान पर रहती थी उससे कुछ दूरी पर मोहाली (चंडीगढ़) निवासी गुरप्रीत उर्फ विक्की की मोबाइल शॉप भी थी। शॉप पर आने-जानेे के कारण उसके विक्की से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

13 नवंबर 15 को वह पीलीभीत मायके आई थी। इस बीच उसने प्रेमी विक्की से मोबाइल पर बात कर योजना बनाई। योजना के मुताबिक 23 नवंबर को पिता और भाई ने उसे ससुराल जाने के लिए बस में बैठाया था। वह जब बरेली पहुंची तो भाई और बड़ी बहन के मोबाइल पर कॉल की और बदायूं वाली बस में बैठने की झूठी जानकारी दी थी। करीब साढ़े तीन बजे उसे दिल्ली जाने वाली जब बस मिली तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। रात करीब 10.30 बजे दिल्ली पहुंची। चंडीगढ़ पहुंचकर उसने विक्की को फोन कर बुलाया और उसके साथ मोहाली चली गई और वहीं रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed