{"_id":"5de65e5f36bc7ce3b05e3d82cc98a024","slug":"husband-of-the-woman-councilor-inspector-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सभासद के पति ने निरीक्षक को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सभासद के पति ने निरीक्षक को धमकाया
(बीसलपुर)पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
वार्ड की खराब हाईमास्ट लाइट तत्काल सही न होने से क्षुब्ध एक महिला सभासद
विज्ञापन
के पति ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद के प्रकाश निरीक्षक के कक्ष में
हंगामा किया। आरोप है कि चाकू दिखाकर धमकाया। पालिका कर्मियों ने इस घटना
का विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निरीक्षक ने भी
कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।
नगर पालिका परिषद के प्रकाश निरीक्षक आलिम खां ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में कार्य निबटा रहे थे। तभी एक महिला सभासद का पति आया और अपने वार्ड की खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट तत्काल सही कराने का दबाव बनाने लगा। लाइनमैन के आने पर कार्य करा देने की बात कहने पर सभासद का पति उनसे गाली गलौज की और चाकू दिखाकर धमकाया।
प्रकाश निरीक्षक का आरोप है कि उनके टेबल पर रखे सरकारी अभिलेख नीचे फेंक दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हंगामा देख दफ्तर के सभी कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और घटना के विरोध में पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में निरीक्षक ने कोतवाली में जाकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
प्रदर्शन करने वालों में जमील खां, अशोक कुमार भट्ट, उपेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अहमद हसन, उमेश चंद्र आनंद, श्याम सुंदर, जफर मियां, सत्यपाल, मोहित कुमार, कृष्ण चंद्र और शीला देवी शामिल थे।