{"_id":"6ae4ffe9e316458d100113ba","slug":"an-allahabad-university-student-died-after-being-struck-by-a-car-bearing-police-markings-allahabad-news-c-3-ald1024-1008758-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुलिस लोगो वाली कार की चपेट में आने से हुई थी इविवि छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुलिस लोगो वाली कार की चपेट में आने से हुई थी इविवि छात्र की मौत
विज्ञापन
अनीश दिवाकर (फाइल फोटो)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के बीएफए चतुर्थ वर्ष के छात्र अनीश दिवाकर (20) की बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में मौत के मामले में कर्नलगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मनमोहन पार्क और हिंदू हॉस्टल चौराहे के बीच अनीश की स्कूटी पुलिस का लोगो लगी कार की चपेट में आ गई थी। हादसे में पीछे बैठी उसकी दोस्त भव्या गुप्ता गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
मूलरूप से कौशाम्बी के चरवा निवासी अनीश छोटा बघाड़ा में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। अनीश तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
अनीश के चाचा चंद्रपाल दिवाकर का आरोप है कि जिस कार से हादसा हुआ उस पर पुलिस का लोगो लगा था। कर्नलगंज पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, शुक्रवार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
घटना के बाद हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अनीश सड़क पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा है। मौके पर भीड़ जुटी है। वहीं, क्षतिग्रस्त कार से टूटे हुए हिस्सों को उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में चालक के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी सवार थी। कर्नलगंज थाने के कार्यवाहक प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छानबीन की जा रही है