{"_id":"6ae5014570b1e6945e0dadf8","slug":"police-attacked-while-intervening-in-a-dispute-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1012259-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंद नगर चौराहे पर आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर की रात सिविल लाइंस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक आदित्य भदौरिया अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान साजन कट के पास सूचना मिली कि हिंद नगर में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर टीम तुरंत हिंद नगर चौराहे पर पहुंची, जहां कुछ लोग आपस में उलझ रहे थे और मौके पर भारी भीड़ जमा थी।
पुलिस ने मौके पर बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि अरुण कुमार, अमन कुमार और अनिल कुमार आनंद समेत कुछ अज्ञात महिलाएं और अन्य व्यक्ति पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। हमले में पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस टीम पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।