फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Card got stuck in ATM; 13,000 withdrawn from account

Basti News: एटीएम में फंसा कार्ड, खाते से निकल गए 13 हजार

Sat, 31 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Card got stuck in ATM; 13,000 withdrawn from account
बहादुरपुर। कलवारी चौराहे पर निजी एटीएम से पैसा निकालते समय कार्ड मशीन में ही फंस गया। एटीएम में लगे नंबर पर फोन किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें कुसौरा बुला लिया। इस दौरान उनके खाते से 13,000 रुपये निकल गए।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के इंद्रेश कुमार बृहस्पतिवार को कलवारी थाना क्षेत्र में अपनी बहन के यहां आए थे। शाम को कलवारी चौराहे पर लगे बैंक के निजी एटीएम से पैसा निकालने गए थे। एटीएम से पैसा तो निकला लेकिन कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम पर चस्पा नंबर पर काॅल की तो उन्हें कुसौरा बाजार स्थित एसबीआई की शाखा में बुलाया गया। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद दो बार में उनके खाते से 13 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

फोन पर कुसौरा बुलाने वाले के साथ वह एटीएम में पहुंचे तो उसमें से डमी कार्ड मिला। थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि एटीएम संचालक से सीसीटीवी फुटेज ली गई है। जल्द ही धोखाधड़ी करने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed