फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The worker lost both his hands after they got caught in a machine.

Ghaziabad News: गन्ना क्रेशर की मशीन में आने से मजदूर के दोनों हाथों के पंजे कटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The worker lost both his hands after they got caught in a machine.
मुरादनगर। मिल्क रावली गांव में गन्ना क्रेशर पर काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर के दोनों हाथों के पंजे कट गए। आरोप है कि हादसे के बाद इलाज और आर्थिक मदद कराने के बजाय क्रेशर स्वामी ने मजदूर के साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर नजीबाबाद तहसील के मंडावली गांव निवासी मुनिराज अपनी पत्नी शिखा और दो बच्चों के साथ गांव मिल्क रावली में गन्ना क्रेशर पर मजदूरी करते हैं। मुनिराज ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह क्रेशर की मशीन में गन्ना लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान क्रेशर स्वामी ने अचानक मशीन चालू कर दी। इससे उनके दोनों हाथ मशीन की चपेट में आ गए और पंजे कट गए। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुनिराज का आरोप है कि दो दिन पहले अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए क्रेशर स्वामी से मुआवजे की मांग की। इस पर क्रेशर स्वामी ने उनके साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed