फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband left for love, has now refused to marry boyfriend

प्यार के लिए पति छोड़ा, अब  प्रेमी ने कर दिया शादी से इंकार

Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा। Updated Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Husband left for love, has now refused to marry boyfriend
ध्‍ााोख्‍ाा - फोटो : Getty Images

विज्ञापन
प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने पर महिला ने दी तहरीर 
हजारा पुलिस ने मामले की शुरू की जांच 

 प्यार की खातिर पति को छोड़कर मायके आकर रह रही महिला को प्रेमी ने भी तीन साल यौन शोषण करने के बाद धोखा दे डाला। प्रेमी ने दूसरी जगह अपनी शादी तय कर ली। इसका पता लगने पर जब महिला ने शादी का दवाब बनाया तो बदनाम करने की धमकी देकर भगा दिया। तहरीर मिलने पर हजारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हजारा क्षेत्र के नेपाल बार्डर से सटे एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसको एक बेटी है। बेटी के जन्म के बाद हजारा क्षेत्र का निवासी महिला का प्रेमी उसको ससुराल से शादी करने का झांसा देकर भाग लाया था। इसके बाद से महिला अपने मायके आकर रह रही थी। आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद अपनी शादी प्रेमी ने दूसरी जगह तय कर ली। पिछले दिनों मंगनी की रस्म भी अदा हो गई। इसका पता लगने पर महिला ने प्रेमी के घर जाकर विरोध किया। शादी करने का दवाब बनाया। आरोप है कि प्रेमी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

एसओ जसपाल सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर में लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed