फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   honour killing

ऑनरकिलिंग तबस्सुम हत्याकांड :आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

Fri, 06 Feb 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 06 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
honour killing
शहर के बहुचर्चित तबस्सुम हत्याकांड के आरोपी जिले के थाना जहॉनाबाद के गांव गौनेरी दान निवासी जिला पंचायत सदस्य के पति कल्लू खां ने 11 महीने बाद शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव चिड़ैयादाह निवासी तबस्सुम ने जहॉनाबाद के गांव गौनेरीदान निवासी जयप्रकाश के साथ शादी कर ली थी। इसके करीब एक माह बाद तबस्सुम बी के भाई महफूज ने कुछ सफेदपोश नेताओं की मदद से बरेली सेटेलाइट से तबस्सुम को उसके पति से ले लिया था और बरखेड़ा रिश्तेदारी में ले लाए थे। बाद में 20 अप्रैल 14 को उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। शव अगले दिन पुलिस ने उसका शव गौहनियां गांव के पास से बरामद किया था। पुलिस ने पति जयप्रकाश की ओर से तबस्सुम के भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। जबकि जिला पंचायत सदस्य के आरोपी पति कल्लू खां फरार थे। शुक्रवार को कल्लू खां ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने सरेंडर करने व न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed