{"_id":"3a7e2ce9610e7067475a9c9f11cb1ba0","slug":"holi-was-livid-four-killings-ten-district-police-looked-helpless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरंग हुई होली : चार हत्याओं से दहला जिला, बेबस दिखी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदरंग हुई होली : चार हत्याओं से दहला जिला, बेबस दिखी पुलिस
पीलीभीत।
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को होली का रंग जिले में बदरंग हो गया। दहेज प्रताड़ना के मामले में नामजद कराने से गुस्साए जेठानी के घर वालों ने शहर के मोहल्ला बल्लभनगर निवासी पेट्रोल पंप मैनेजर निर्मल मिश्रा की उनके घर पर ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव अंडाह में चौपइ के दौरान डांस करने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी में 18 वर्षीय भानुप्रताप उर्फ कल्लू की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। उसे बचाने पहुंचे 38 वर्षीय वेदप्रकाश को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी विष्णुदयाल वर्मा की पुरानी रंजिश के चलते गला रेतटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने शव को पुआल के नीचे छुपा दिया। पुलिस ने चारों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर निर्मल हत्याकांड के तीन व डबल मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन हुई चार हत्याओं से जिला दहल उठा।
पहली वारदात थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला बल्लभनगर कॉलोनी में हुई। मोहल्ला निवासी निर्मल मिश्रा ने अपनी पुत्री नीलू उर्फ रुपाली की जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ 23 फरवरी को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई थी। इससे जेठानी शिल्पी के पिता छतरी चौराहा निवासी महेश शुक्ला नाराज हो गए। रुपाली ने बताया कि उसके पिता नहाने जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे महेश शुक्ला, राहुल, देवेंद्र व दो नाबालिग आरोपी उनके घर आए और पिता को आवाज दी। पिता दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर निकले तभी हमलावरों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रुपाली की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महेश, राहुल व देवेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोतवाली दियोरिया के गांव अंडाह में चौपइ के दौरान डांस करने से मना करने पर गांव निवासी भानुप्रताप व वेदप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक वेदप्रकाश के भतीजे देवकीनंदन की ओर से गांव निवासी केदारनाथ व उसके पुत्र अरविंद, मुनेंद्रपाल, केशव कुमार, राहुल व रजनीश कुमार के खिलाफ हत्या एवं बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार किया है। उधर, कोतवाली बीसलपुर के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी विष्णुदयाल वर्मा जौ लेने खेतों की ओर गया था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई और उसका शव पुआल के नीचे छुपा दिया। तलाश करने पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई विजय वर्मा की तहरीर पर गांव निवासी सुनील, रामसरन, रामदीन और गांव भदारी निवासी बलराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
000
वर्जन...
चारों हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुनगढ़ी मामले में तीन और दियोरिया में डबल मर्डर के एक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीमें लगाई गईं हैं। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
- जेके शाही, एसपी, पीलीभीत