Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incident occurred on Tuesday night in Khajuriya village; a forensic team also conducted an investigation.

Maharajganj News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 12 Nov 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Incident occurred on Tuesday night in Khajuriya village; a forensic team also conducted an investigation.
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में बुधवार सुबह घर के बंद कमरे में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खजुरिया निवासी किशोरी मंगलवार की रात कमरे का दरवाजा बंद कर सोने गई थी। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन को चिंता हुई। दरवाजा खुलने पर कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे पूनम का शव लटका मिला। यह देखकर परिजन शोर मचाने लगे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed