Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Molestation of dancers, stone-pelting at police; FIR registered against 61 people

Sambhal News: डांसरों के साथ छेड़खानी, पुलिस पर पथराव, 61 पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Molestation of dancers, stone-pelting at police; FIR registered against 61 people
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्मदिन के कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पीआरवी से पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाए। इसमें चार पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। पीआरवी पर तैनात सिपाही मोहित कुमार की तहरीर के आधार पर 11 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पांच महिलाएं भी आरोपी बनाई गई हैं।
पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। सिपाही ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात को गांव से सूचना मिलने पर गए थे। जहां कुछ लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। जब कार्रवाई कराने का हवाला दिया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाए। इसमें वह और साथी पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया कि पीआरवी में महिला सिपाही समेत चार कर्मचारी थे। इसमें सभी को चोट आई है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों से अभद्रता और महिला से छेड़खानी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। महिला से छेड़खानी में तीन नामजद व 12 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed