Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman on motorcycle dies after being hit by a truck

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और दो मासूम पोतियां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman on motorcycle dies after being hit by a truck
-प्याऊ मनियारी फ्लाईओवर पर हादसा, ट्रक का पिछला पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजरा
विज्ञापन

-पति बाइक पर पत्नी और तीन साल व एक साल की पोतियों को लेकर जा रहा था दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्याऊ मनियारी के पास फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो मासूम पोतियां घायल हो गईं। टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरी महिला के सिर के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया गुजर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
गांव खेवड़ा निवासी चमन ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बुधवार को अपनी पत्नी रेखा और दो पोतियों आयत (3) व आईना (1) के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर दिल्ली के बादली स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जब वह प्याऊ मनियारी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया रेखा के सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में चमन और दोनों बच्चियों को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed