फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High school student from Dalit rape attempt

हाईस्कूल की दलित छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Sep 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कालेज से घर लौट रही हाईस्कूल की दलित छात्रा को गांव के एक युवक ने लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद बनकटी रोड पर गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर उसका तहेरा भाई मौके पर आ गया। जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सफाई कर्मी है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री टनकपुर हाइवे स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। तीन अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे कालेज की छुट्टी होने पर छात्रा घर जाने को निकली। नकटादाना चौराहा पर पहुंचते ही गांव का सतीश बाइक से आ गया। घर तक छोड़ने की बात कहकर आरोपी ने बाइक पर बैठा लिया। बनकटी रोड पर पुष्प कालेज के पास जाकर आरोपी ने बाइक रोक ली। आरोप है कि इसके बाद धमकाते हुए पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। जहां आरोपी ने दुराचार की कोशिश की। अश्लील हरकतें कर आरोपी युवक ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए। इस बीच मौके से गुजर रहे छात्रा का तहेरा भाई चीख पुकार सुनकर खेत में आ गया। जिसको आता देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर परिवारीजनों को घटना बताई। जिसके बाद पिता ने नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर आरोपी सतीश के खिलाफ दुराचार की कोशिश, छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामला एससीएसटी एक्ट का है, इसीलिए विवेचना सीओ सिटी द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरगोविंद सिंह, शहर कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed