फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High demand for dumplings Store vandalized

पकौड़ी के रुपये मांगने  पर दुकान में तोड़फोड़

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पकौड़ी के रुपये मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई। घरवाले बचाने आए तो उन पर भी हमला बोल दिया गया। चाकूबाजी और पथराव का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष ने बेवजह मारपीट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले मुन्नालाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा प्रदीप मद्दे की पुलिया के पास चाट पकौड़ी की दुकान लगाता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर को पास के ही कुछ युवक आए और मुफ्त में पकौड़ी खाना शुरू कर दिया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने दुकान का सामान फेंक दिया। मारपीट करने लगे। कुछ ही देर में अपने साथियों को बुलाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गल्ले में रखे 1250 रुपये भी लूट लिए। शोर सुनकर पीड़ित के घरवाले मौके पर आ गए। बीच बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों न उनसे भी मारपीट शुरू कर दी। उधर दूसरा पक्ष भी बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एकत्र भीड़ से मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed