{"_id":"58e4fbde4f1c1b82575b4669","slug":"hari-singh-died-due-to-bullet-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से हुई थी हरी सिंह की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से हुई थी हरी सिंह की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान हरी सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी। पुलिस इसे आत्महत्या मानते हुए मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से तमंचा किसने हटाया? अभी पुलिस इसकी जानकारी नहीं कर सकी? हालांकि पुलिस का मानना है कि हरी सिंह के शव के समीप से तमंचा उसके रिश्तेदार ने नादानी में हटा दिया था। मूलरूप से गांव टांडा छत्रपति निवासी हरी सिंह की मंगलवार को नगर में नकुल लोहे वालों की दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उनके परिवार के लोग कृपाण मारकर आत्महत्या करने की बात कह रहे थे। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने फायर की आवाज सुनाई देने की बात कही थी। शव के पास तमंचा पड़ा हुआ भी देखा गया था, जिसे किसी ने हटा दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई एमएस विष्ट से बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगने से होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि हरी सिंह ने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या की थी। तमंचा उनके एक रिश्तेदार ने नादानी में हटाकर घर के समीप ईंटों के ढेर से छिपा दिया था। तमंचा और खोखा कारतूस को मंगलवार की शाम को बरामद कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि अवैध तमंचा बरामदगी पर मृतक के खिलाफ अवैध तमंचा रखने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन