फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Happiness in District Hospital on Child's Death

बच्चे की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। घरवाले चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चे को घरवालों को समझाकर शांत कर दिया। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कस्बे के रहने वाले अकील के चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद रजा को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। सोमवार रात करीब 12 बजे हालत गंभीर होने पर बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ देर बाद अस्पताल स्टाफ और परिवारीजनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद लोग शांत हो गए। इसके बाद परिवारीजन पोस्टमार्टम कराए बगैर शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed