फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Handle mounted police seeking protection money

रंगदारी मांगने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Handle mounted police seeking protection money
‌िगगिकरपऊफ्२तार
मोहल्ला चौक निवासी हीरा ने गांव नवदिया नदी किनारे जुकना निवासी रंजीत उर्फ बब्बा के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। दूसरे की आईडी पर सिम हीरा और रंजीत को नगर निवासी महेंद्र कुमार अरोड़ा ने उपलब्ध कराये थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी और आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक और कपड़ा व्यापारी केशव कुमार गुप्ता के घर रंजीत और हीरा ने ही रंगदारी के लिए सात नवंबर को पत्र भेजा था। रंजीत बाइक लेकर कुछ दूर खड़ा रहा था। हीरा ने व्यापारी के दरवाजे पर पहुंचकर पत्र उनके पौत्र को दिया था। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हीरा का नवदिया नदी किनारे जुकना के एक धार्मिक स्थल पर आना जाना था। वहां उसका संपर्क नवदिया नदी किनारे जुकना निवासी रंजीत उर्फ बब्बा से हुआ। हीरा को पथरी के ऑपरेशन के लिए रुपयों की जरूरत थी। जबकि रंजीत पर बैंक का करीब साढ़े तीन लाख रुपये कर्जा है। इससे निपटने के लिए दोनों ने रंगदारी वसूलने की योजना बना डाली। दोनों ने मोबाइल के सिम की बिक्री करने वाले आसाम चौराहा निवासी महेंद्र कुमार अरोड़ा से भी संपर्क कर दूसरे की आईडी पर सिम हासिल किया। व्यापारी की सूचना पर चौकन्नी पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस के सहारे आरोपियों तक पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन



कल्लू नाम बताकर मांगते थे रंगदारी
पूरनपुर। रंजीत और हीरा अपने को कल्लू बताते हुए व्यापारी को फोन कर रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न मिलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। 

खुलासे का सूत्रधार बना सूरज गुप्ता
पूरनपुर। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस पर सूरज नाम की आईडी प्रकाश में आने पर सूरज से जब पूछताछ की गई, तब उसने बताया कि फोन उसने नहीं किया। साथ ही उसने बताया कि उसने अपना दूसरी कंपनी का सिम आईडिया का लिया था। तब उसने अपनी आईडी महेंद्र को दी थी। महेंद्र ने पूछताछ में सूरज की आईडी पर हीरा को सिम देने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार की संस्तुति की
पूरनपुर। सीओ जगतराम जोशी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम की सतर्कता के चलते घटना का खुलासा होने के साथ तीनों आरोपी गिरफ्तार हो गए। व्यापारी का साहस, पुलिस टीम की सतर्कता सराहनीय रही। इस टीम को पुरस्कृत कराने को संस्तुति की गई है। 



डिस्ट्रीब्यूटर का रिकार्ड होगा चेक
पूरनपुर। इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दूसरे की आईडी पर सिम दूसरे को बिक्री करने के मामले में फुटकर बिक्रेता के पास सिम बिक्री का कोई रिकार्ड नहीं मिला। डिस्ट्रीब्यूटर का भी अब रिकार्ड चेक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed