फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guvanshiy animal meat Including an arrest

गौवंशीय पशु के मांस  समेत एक गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गौवंशीय पशु का वध कर मांस बिक्री कर रहे शेरपुरकलां निवासी हनीफ को पुलिस ने मांस, मांस बिक्री के उपकरण और 3284 रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पास कुछ दूरी पर ही मांस बिक्री कर रहे उसके दो साथी शेरपुरकलंा निवासी इस्लाम और चांद पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए हनीफ का कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज देहात में प्रतिबंधित पशुओं के मांस की बिक्री की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मांस बिक्री कर रहे शेरपुरकलां निवासी हनीफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया, इस्लाम और चांद भाग निकले। 
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मौके से तीन क्विंटल मांस, तीन तराजू बांट, छुरे आदि मांस बिक्री के उपकरण और 3284 रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ गौवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार हनीफ का चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार नामजद आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौवंशीय पशु का मांस बरामद, आरोपी फरार
बरखेड़ा। पुलिस ने एक बाग में छापा मारकर 50 किलो गौवंशीय पशु का मांस एवं उसे काटने के औजार बरामद किए हैं, जबकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसओ ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को चौकी जिरौनिया इंचार्ज माधव सिंह बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ ग्राम पौटाकलां में मौला बख्श के बाग में छापा मारा। बाग में पापुलर के पेड़ों के पीछे खमरिया पंडरी निवासी नासिर उर्फ छोटे, शाहिद उर्फ बड़े एवं नाहिद गौवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलोग्राम गौवंशीय पशु का मांस व पशु काटने के औजार बरामद कर तीनों के विरूद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed