{"_id":"578281604f1c1b4f677fa248","slug":"groom-came-round-the-bride-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयमाल के समय दूल्हे को चक्कर आने से शादी की तैयारियां धरी रह गईं। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। नाराज कन्या पक्ष ने वर पक्ष के कुछ लोगों को बंधक बना लिया, जिन्हें सुबह छोड़ा गया। दूसरे दिन बिन दुल्हन के बारात वापस लौटी।
नगर के एक मोहल्ले से युवक की बारात शनिवार को शाहजहांपुर गई थी। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। नगर में भ्रमण के बाद बारात दरवाजे पर पहुंची। यहां द्वाराचार की रस्म तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाल भी पहना दी। जयमाल कार्यक्रम की फोटोग्राफी चल रही थी कि अचानक दूल्हे को चक्कर आ गया और वह गश खाकर स्टेज पर ही गिर गया। दूल्हे के अचानक गिरने सेहड़कंप मच गया। लोग उसे लेकर एक अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसे होश हो गया। लेकिन इस बीच दुल्हन शादी न करने की बात कहकर स्टेज से उतरकर चली गई। कुछ देर बाद बाराती दूल्हे को लेकर फिर पहुंचे और शादी की बाकी रस्में पूरी कराने को कहा, लेकिन कन्या पक्ष शादी को तैयार ही नहीं हुआ। कन्या पक्ष का आरोप था दूल्हे को कोई बीमारी है, जिसकी जानकारी उसके घरवालों ने छिपाई है। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जिस पर कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। रविवार को दोपहर तक बातचीत चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लानी पड़ी। इसकी कस्बे में काफी चर्चा रही।