फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Go pedigree cattle to the slaughter house found three moored

वध को घर में बांधे गए तीन गो वंशीय पशु बरामद

Sun, 31 Jul 2016 10:31 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
वध के लिए एक घर में बांधे गए तीन गो वंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में शेरपुर कलां निवासी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शेरपुरकलां में वध के लिए एक घर में पशुओं के बंधे होने की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया। गांव निवासी बबलू के घर में तीन गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बांधकर डाला गया था। पुलिस पहुंचने की भनक पर बबलू छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने पशुओं को बरामद कर पशुशाला भेज दिया है। मामले में फरार बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

10 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
पूरनपुर। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गौवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में फरार चल रहे दस आरोपियों का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेरपुरकलां निवासी भूरा, चीमा, कल्लन, नटिया, जाविर, लल्ला, गांव कंजाखेड़ा निवासी नवीशेर, जहीरुल, वजीर, अकबर का वांरट जारी हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed