{"_id":"db050e56681046e127c5e89e61b9240f","slug":"gang-he-said-the-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान गिरोह ने फिर बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा-बनियान गिरोह ने फिर बोला धावा
पीलीभीत।
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
थाना न्यूरिया क्षेत्र में गांव
विज्ञापन
हरकिसनापुर के दो और सेमपुर के एक घर में डकैती के चार दिन भी नहीं बीते
कि कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी
फुलहर निवासी रामभरोसे के घर में डकैती डाल दी। उधर, दोबारा सरेशाम
हरकिसनापुर गांव के एक घर में घुसने का प्रयास किया। जब शोर शराबा हुआ तो
बदमाश गांव के बाहर एक बाग में छुप गए। इस दौरान ग्रामीणों और बदमाशों के
बीच फायरिंग भी हुई। इससे बदमाशों को भागना पड़ा। सूचना के एक घंटे बाद भी
पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
70 हजार रुपये और डेढ़ लाख के नगदी-जेवर लूटे
माधोटांडा। गांव लोहरपुरी फुलहर निवासी रामभरोसे ने बताया कि वह रविवार की रात घर के बाहर बनी पशुशाला के पास लेटे था। रात करीब 11.30 बजे 15 बदमाश आ धमके। सभी बदमाश कच्छा और बनियान पहने थे। बदमाशों ने उसे असलहों के बल पर बंधक बना लिया। फिर दीवार कूदकर घर मेें घुसे एक बदमाश ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते सभी बदमाश घर में घुस गए और बरामदे में सो रहे बेटे मुन्ना के सीने पर बंदूक रखकर कब्जे में कर लिया। बाद में परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए। दो बदमाश असलहा ताने कमरे में खड़े रहे। शेष बदमाशों ने दोनों कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।
गृहस्वामी ने बताया कि बदमाशों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट की। ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए घर में रखे 70 हजार रुपये, सोने की चेन, दो जोड़ी झाले, पायल, मांगबेदी, मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर और कपड़े लूट लिए। बाद में सभी को कमरे में बंद कर बदमाश भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने दरवाजा पीटा और शोर मचाया तो आसपास के लोग घर में आए और सभी को बाहर निकाला। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना चोरी की प्रतीत होती है। लेकिन गृहस्वामी ने लूटपाट करने की तहरीर दी थी। इस पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आए, घटना स्थल देखा और लौट गए साहब
पीड़ित रामखिलावन ने बताया कि कमरे से बाहर निकलने के बाद उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर आई और उनसे और परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई। जबकि ग्रामीण आसपास बदमाशों को सर्च करने की बात कहते रहे, लेकिन साहब ने बदमाशों की तलाश नहीं की और वापस लौट गए।
सर्विलांस टीम, डॉग स्कवायड पहुंचा
लूट की सूचना पर सर्विलांस टीम और खोजी डॉग सौम्या सुबह घटना स्थल पर पहुंची। सर्विलांस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर वालों से घटना के बाबत पूछताछ की। खोजी सौम्या कमरे में घुसने के बाद घर के बाहर आकर रुक गई। इसके बाद उसने कोई हरकत नहीं की।
ग्रामीणों ने जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा
पीलीभीत। बदमाशों ने थाना न्यूरिया के गांव हरकिसनापुर में दोबारा धावा बोल दिया। देर शाम बदमाश गांव निवासी शिवकुमार के घर में दीवार कूदकर घुसने का प्रयास किया।
गृहस्वामी ने बताया कि बर्तन साफ कर रही उनकी पुत्री की नजर जब बदमाशों पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर उसने चार बदमाशों को भागते देखा। ग्रामीणों ने जब पीछा किया तो बदमाश गांव के बाहर स्थित जय सिंह की बाग में छिप गए। ग्रामीणों ने बदमाशों के होने की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी और बाग की घेराबंदी करने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गई, लेकिन बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने गांव मानपुर में भी घुसने का प्रयास किया।
बता दें कि 16 सितंबर की रात बदमाशों ने गांव हरकिसनापुर निवासी डालचंद, श्रीराम और सेमपुर निवासी सुमेर लाल के घर पर डकैती डालकर करीब तीन लाख रुपये का माल लूट ले गए थे। पड़ोसी गांव खजुआ निवासी लालता प्रसाद के घर पर भी डकैती डालने का प्रयास किया था। बिथरा बस अड्डे से पैदल आधी रात के बाद घर जा रहे गांव भमौरा निवासी संतराम की पिटाई कर सात हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए थे। घटना के बाद भी न्यूरिया पुलिस सक्रिय नहीं हुई। पुलिस ने गांव हरकिसनापुर के दो घरों में पड़ी डकैती की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। बदमाशों की सक्रियता के बाद भी गांव में न तो पुलिस तैनात की और न ही गश्त बढ़ाई गई है।
000
न्यूरिया और माधोटांडा क्षेत्र में हुई घटना एक ही तरीके से की गई हैं। इससे लगता है कि दोनों घटनाओं को एक ही गैंग ने घटित किया है। दोनों थाना क्षेत्रों में इनकी गतिविधियां है। पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही बदमाश पकड़े जाऐंगे।
- जवाहर, एसपी