फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   From students to indecency BJP leaders arrested

छात्राओं से अभद्रता करने  वाले भाजपा नेता गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से अभद्रता करने के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने धारा 354 की बढ़ोत्तरी की है। पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश गंगवार पर अपने दो साथियों की मदद से उसे रास्ते में रोककर अभद्रता करने एवं शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने भाजपा नेता एवं उनके दोनों साथी सुल्ताना सुनार व लक्ष्मीकांत के रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रविवार को दर्ज रिपोर्ट में धारा 354 की बढ़ोत्तरी कर दी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसओ ने बताया की भाजपा नेता पर वर्ष 2008-09 में तीन मुकदमे कायम हैं। इसके साथ ही गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। इसके चलते उनका राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस भी वर्ष 2009 में निलंबित कर शस्त्र जमा करा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed