फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four injured in road accidents

सड़क हादसों में चार घायल

Thu, 14 May 2015 11:22 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Thu, 14 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents
बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी बाबूराम अपने घर के सामने से गुजर रहे रोड को पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। गांव अर्जुनपुर निवासी अशोक कुमार साइकिल से शहर आ रहा था। रास्ते में गैस गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्यानपुर निवासी ताराचंद्र बाइक से शहर आ रहे थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियुनी बहादुरगंज निवासी कमालुद्दीन बाइक से शहर आ रहे थे। रास्ते में अर्जुनपुर मोड़ पर सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed