फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four, including mother and son on Reporting rape

मां-बेटे सहित चार पर  रेप की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शहर की एक युवती से मोहल्ला केसरी सिंह निवासी एक युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवती के विरोध करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती की ओर से आरोपी व उसकी मां समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

शहर की एक युवती ने बताया कि मोहल्ला केसरी सिंह निवासी रिषभ सक्सेना ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया और फेसबुक पर संपर्क बनाकर उससे मित्रता कर ली। कुछ दिनों बाद वह मिलने-जुलने लगा। कुछ दिन बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि रिषभ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। अपनी मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कराई। उसने जब शारीरिक संबंधों का विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील चित्र नेट पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी अपलोड न करने की एवज में उससे 80 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। नौ फरवरी को आरोपी अपनी मां, भाई आदि के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिषभ सक्सेना, उसकी मां वीना सक्सेना, भाई रोहन सहित चार लोगों के खिलाफ रेप व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed