फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Found in Shahjahanpur Missing student

शाहजहांपुर में मिला लापता हुआ छात्र

Wed, 17 Feb 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 17 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Found in Shahjahanpur  Missing student
सोमवार की शाम रहस्यमय ढंग से लापता हुआ गांव पिपराखास का छात्र ताम्रध्वज शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर घूमते मिला। जीआरपी की सूचना पर छात्र के पिता के साथ शाहजहांपुर पहुंची पुलिस टीम ने उसे बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्र किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था, जबकि छात्र ने बताया कि उसे बेहोश कर कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिपराखास निवासी दायराम राठौर का 18 वर्षीय छात्र ताम्रध्वज इंटरमीडिएट का छात्र है। 18 फरवरी से उसकी परीक्षाएं हैं। सोमवार शाम वह साइकिल से खेत पर फसल देखने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर बाद घरवालों ने उसकी तलाश की तो खेत पर साइकिल पड़ी मिली। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। बुधवार को सुबह बरखेड़ा एसओ ओमहरि वाजपेई को शाहजहांपुर जीआरपी ने छात्र के बरामद होने की सूचना दी। इस पर थाने के उपनिरीक्षक आरडी यादव छात्र के पिता दयाराम को लेकर शाहजहांपुर पहुंचे और छात्र को बरामद कर शाम को बरखेड़ा आ गए। थाने में पूछताछ में छात्र ने बताया कि खेत पर पहुंचने पर एक वैन वहां आकर रुकी। इसमें उतरे कुछ लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे होश आया तो वह एक कमरे में था। रात को वह कमरे से भाग निकला और स्टेशन पहुंच गया। वहीं एसओ ओमहरि वाजपेई ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी इंटरमीडियट की परीक्षा है। पढ़ाई को लेकर डांट लगने पर संभवत: वह घर से चला गया होगा। उन्होंने बताया कि करीब चार साल पहले भी छात्र एक बार घर से नाराज होकर जा चुका है। अपहरण की कहानी झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed