{"_id":"593e91b01126f4400d8b489c","slug":"force-deployed-on-third-day-to-maintain-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति कायम रखने को तीसरे दिन भी फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति कायम रखने को तीसरे दिन भी फोर्स तैनात
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
दरगाह के आसपास तैनात पुिललिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ताने हशमतिया दरगाह पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ने और मारपीट करने के तीनों आरोपी बाइक सवार जेल भेजने के बाद भी पुलिस महकमा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट हैं। तीसरे दिन भी चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। दरगाह के आसपास खड़े संदिग्ध एवं अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी गई। सीओ सिटी ने राउंड लेकर प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।
शनिवार रात को बाइक सवार तीन युवकों ने मोहल्ला भूरे खां स्थित आस्ताने हशमतिया दरगाह में पत्थर फेंक शीशे तोड़ दिए थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों से मारपीट के भी आरोप लगे। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों को रविवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके बाद से लगातार शांति बनाए रखने के लिए अफसरों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है। सोमवार को तीसरे दिन भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखे गए। तैनात किए गए फोर्स की तैनाती रही। दरगाह के बाहर से लेकर खकरा चौकी, सुनहरी मस्ज्दि चौराहा, रंगीलाला चौराहा, कमल्ले चौराहा आदि मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल देशपाल सिंह, एसआई वीरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने में जुटे रहे। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि माहौल पूरी तरह से शांत है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभी कुछ दिन पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी।