{"_id":"58ff4dfc4f1c1b0b71c0cb11","slug":"firstly-denounced-the-indecency-now-the-action-is-in-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दरिंदगी को झुठलाया, अब कार्रवाई ठंडे बस्ते में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दरिंदगी को झुठलाया, अब कार्रवाई ठंडे बस्ते में
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस की नाकामी छिपाने को अफसरों ने भी साधी चुप्पी
किसान की पांच साल की बेटी से रेप का मामला
पांच साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी को तलाशने के बजाए जहानाबाद पुलिस ने संगीन वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दरिंदे की तलाश को लेकर खुद की नाकामी छिपाने के लिए पहले घटना को संदिग्ध करार देने के साथ ही मामला दबा दिया गया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी पांच साल की बच्ची से दरिंदे ने दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कुछ दिन सुरागरसी की। इसके बाद दरिंदे तक पहुंचने में नाकामी हाथ लगने पर पुलिस ने घटना को ही झुठलाने के प्रयास तेज कर दिए। अब वारदात को महकमा भुला चुका है। बच्ची से दरिंदगी करने वाले को तलाश करने के बजाए कार्रवाई ठप पड़ी हुई है। अफसर से लेकर थाना स्तर पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि सुरागरसी कराई जा रही है। घटना को लेकर चिकित्सकों से भी राय ली जा रही है।