फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fireing

बीचबचाव करने गए वकील को गोली मारी

Sat, 13 Dec 2014 12:14 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
 इससे गुस्साए युवक ने वकील पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वकील के पिता ने घटना की तहरीर शाहगढ़ चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार गौटिया निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गांव निवासी ज्ञानू व धर्मेंद्र के बीच झगड़ा हो रहा था। शोर होने पर उनका पुत्र सुखविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गया। पुत्र के समझाने पर गांव का ज्ञानू उत्तेजित हो गया और उसने उन पर असलहा तान दिया। जान बचाने के लिए उनका पुत्र भागा भी लेकिन एक गोली उसके सीने में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग व चीखपुकार की आवाज सुन घर वाले मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना शाहगढ़ चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों के साथ घायल वकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अमर पाल सिंह ने बताया कि घायल वकील के पिता ने गांव के ही ज्ञानू के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed