फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire caused by a short circuit Millions in property burnt

शार्ट सर्किट से लगी आग  में लाखों की संपत्ति जली

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by a short circuit Millions in property burnt
अग्न‌िकांड। - फोटो : pilibhit, beureu
गांव पंसड़ी निवासी अनाज व्यापारी रमजानी के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति जल गई। 
विज्ञापन

गांव पंसड़ी निवासी अनाज व्यापारी रमजानी ने बताया कि शनिवार की रात घर के सभी लोग आंगन में सोए हुए थे। दो मंजिला पर स्थित कमरे में रात लगभग 3.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग में बिस्तर, कपड़े, डबल बेड, बर्तन, संदूक में रखे जेवर और एक लाख रुपये समेत काफी सामान जल गया। आग की लपटें महसूस कर घरवाले जागे और उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग बुझाई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उधर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी। आग बुझाने का कार्य सुबह तक चलता रहा। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। गृह स्वामी ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है, जिसके अनुसार आग में लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति जली है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed