{"_id":"581de3b34f1c1b8c3c43605b","slug":"fir-would-be-negligent-on-12-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 12 बीएलओ पर होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाह 12 बीएलओ पर होगी एफआईआर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही 12 बीएलओ को भारी पड़ी है। समीक्षा के बाद एसडीएम सदर ने लापरवाह 12 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश किए हैं। साथ ही सभी के विभागों को वेतन रोकने को भी लिखा है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इस दौरान विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी इसमें प्रगति नहीं हो रही है। शनिवार को एसडीएम सदर जेपी चौहान ने तहसील सभागार में बैठक कर पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के पुनरीक्षण की समीक्षा की। इसमें 12 बीएलओ की स्थिति काफी खराब पाई गई। इस पर एसडीएम ने लापरवाह बीएलओ क्रमश: मोहम्मद कासिद, महेंद्र सिंह, यासमीन, पुष्पलता, सलीम कादरी, अनीता, रेखा देवी, अनिल कुमार, प्रेमवती, सीमा देवी, यासमीन व शशी प्रभा के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश तहसीलदार विमल शुक्ला को दिए हैं। साथ ही बीएलओ के संबंधित विभागों को वेतन रोकने को भी लिखशा है। एसडीएम ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि काम में सुधार नहीं हुआ और भी कार्रवाई कराई जाएगी।
64 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस
बीसलपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में इस तहसील क्षेत्र के 64 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम बीपी सिंह ने बताया कि इस तहसील क्षेत्र के 64 बीएलओ ने अभी तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 10 से भी कम फार्म भरे हैं, जो काफी कम हैं और ड्यूटी में घोर लापरवाही के द्योतक हैं। एसडीएम ने बताया कि इन बीएलओ ने नए मतदाताओं के वोट बनाने, अपात्रों के वोट काटने और त्रुटिपूर्ण सही करने में रूचि नहीं ली है। एसडीएम ने बताया कि इन गैर जिम्मेदार बीएलओ से जवाव तलब किया गया है और संबंधित अधिकारियों को इनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।