{"_id":"59036b614f1c1b4522c0caa7","slug":"fir-not-filed-on-dm-s-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के कहने पर नहीं हुई एफआईआर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के कहने पर नहीं हुई एफआईआर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में चल रही धांधली पर विधायक और डीएम का आदेश बेअसर रहा। बीसलपुर मंडी में विधायक रामसरन वर्मा ने गड़बड़ी पकड़ी थी। उनकी शिकायत पर डीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे, लेकिन एक सप्ताह बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसी प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने मंडी समिति में लगे एसएफसी के क्रय केंद्र पर छापा मारा था। यहां क्रय केंद्र प्रभारी के पास जोतबही मिली थी। जिसपर ओवर राइटिंग की गई थी। साथ ही ठेकेदार भी नहीं पाया गया। इसके अलावा कम खरीद सहित कई अव्यवस्थाएं पाई गईं। इस पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विधायक के निरीक्षण के बाद डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश क्रय एजेंसी के प्रबंधक इस्लाम अहमद को दिए थे लेकिन एक सप्ताह बाद भी उन्होंने एफआईआर नहीं कराई। कार्रवाई न होने पर डीएम ने डिप्टी आरएमओ को पत्र जारी किया। इस पत्र के क्रम में अब डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने क्रय एजेंसी के प्रबंधक इस्लाम अहमद को शुक्रवार शाम तक एफआईआर न कराने पर प्रबंधक के खिलाफ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन