फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer attacked by bear

किसान पर भालू का हमला, हालत गंभीर   

Fri, 07 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 07 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाघ और तेंदुए के बाद अब भालू भी हमलावर होकर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ाने लगे हैं। गन्ने के खेत में छिपे एक भालू ने शुक्रवार सुबह हरिपुर रेंज से सटे ढक्काचाट क्षेत्र में खेत की रखवाली करने जा रहे एक किसान पर हमला करके उसे घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ढक्काचाट विमल कॉलोनी के समीर अधिकारी (28) का खेत टाइगर रिजर्व की हरिपुर रेंज से सटा है। शुक्रवार सुबह पौने सात बजे वह अपने धान के खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक गन्ने के खेत से निकले भालू ने उन पर हमला बोल दिया। वह करीब दस मिनट तक भालू से जूझते रहे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। तब तक भालू ने उनके दोनों हाथ, सीना और पैरों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के जुटने से भालू समीर को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। उन्हें लहूलुहान हालत में ग्रामीण सीएचसी लेकर आए जहां हालत गंभीर होनेे पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने एक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा। अधिकारियों ने अभी भालू के हमले की पुष्टि न करते हुए जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed