फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farewell to the father - in-law In the clash , two injured

विदाई को लेकर ससुर-दामाद में मारपीट, दोनों घायल

Fri, 23 Oct 2015 06:45 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 23 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन

पत्नी को विदा करने से मना करने पर मोहल्ला रजागंज में ससुर-दामाद के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।  

विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज निवासी आजाद की मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रहीसुद्दीन की पुत्री नूर बी से मई माह में हुई थी। आजाद ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। ससुराल वालों ने विदा करने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर उनकी ससुराल के लोगों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज ससुर ने अन्य लोगों की मदद से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उधर, ससुर रहीसुद्दीन ने बताया कि आजाद से शनिवार को वह पुत्री को विदा करा कर ले जाने को कहा गया। इस पर आजाद उसकी पुत्री को खींचने लगा। विरोध पर ईट मार दी और लात घूसों से उन्हें पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आजाद की ओर से उसके साले इकरार, नाजिम और ससुर रहीसुद्दीन और रहीसुद्दीन की ओर से उसके दामाद आजाद, उसके भाई इमरान और आजाद की मां भूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed