फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farewell of the groom's brother-in-law in a procession, Kishore injured

बारात में दूल्हे के बहनोई ने की फायरिंग, किशोर घायल

Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिपरिया भजा गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के बहनोई ने खुशी में तमंचे से फायरिंग की। इसमें बारात देखने पहुंचा 12 वर्षीय मोनू घायल हो गया। बच्चे को घायल देख बारात में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव के रहने वाले मंगली प्रसाद की बेटी सावित्री देवी की शादी थी। कार्यक्रम मकान के पास खुली जगह में टैंट लगाकर आयोजित किया गया था। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के दियोराजपुर गांव सेे बारात आई थी। वहीं की सुशीला देवी का भतीजा लखीमपुर खीरी भीरा के चक गांव निवासी 12 वर्षीय मोनू पुत्र धर्मपाल बारात देख रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे दूल्हे के बहनोई दिनेश ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बारात देखने पहुंचा किशोर मोनू घायल हो गया। तमंचे से चलाई गई गोली से निकले छर्रे मोनू के हाथ में लग गए। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। बच्चे को घायल देख आरोपी मौके से खिसक गया। बारात के दौरान बेटे को गोली लगने की जानकारी मिलने पर पिता धर्मपाल मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी दिनेश को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। बच्चे के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed