फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family members raised the demand for a CBI probe

घर वालों ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में शकील और सद्दाम की मौत के मामले में शकील के पिता शफीक और सद्दाम की पत्नी शबीना ने मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्यारोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी कराने और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी शकील अहमद और सद्दाम को पुलिस 30 मार्च की शाम चोरी करने के आरोप में घर से पकड़कर कोतवाली लाई थी। पुलिस ने दोनों से मादक पदार्थ बरामद दिखाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों युवकों की 31 मार्च की सुबह हवालात में हालत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली घेरी और प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसपी ने कोतवाल शक्ति सिंह, संतरी पहरा और कार्यालय में तैनात मुंशी को निलंबित कर दिया, जबकि कस्बा चौकी इंचार्ज आरके पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया था। इस मामले में कोतवाल शक्ति सिंह, एसआई शकील अहमद, राजेश मौर्या, कांस्टेबल मलिक, कश्मीरुल, फईम, सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय और छह-सात अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, षड़यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ जहानाबाद जेआर जोशी मामले की विवेचना कर रहे हैं। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है। मृतक शकील के पिता शफीक और सद्दाम की पत्नी शबीना ने विधान सभा में नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष आदि से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पत्र  में कहा गया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। घटना को मोड़ने, साक्ष्यों को मिटाने का षड़यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed