फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enter pregnant Reports of rape were

गर्भवती होने पर दर्ज  हुई गैंगरेप की रिपोर्ट

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के एक मुकदमे को दर्ज करने के बाद बिलसंडा पुलिस खासा चर्चाओं में है। फरवरी में महिला से मिली तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाय घटना को संदिग्ध बताया जाता रहा। अब चार महीने बाद महिला के गर्भवती होने पर दुबारा मिली तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर के रहने वाले उसके पति के दोस्त अक्सर घर आया जाया करते थे। बाइस फरवरी की रात महिला घर पर अकेली थी। इस बीच मौका पाकर तीन लोग घर में घुस आए और महिला के से गैंगरेप किया। घटना को लंबा समय बीतने के बाद अब महिला गर्भवती हो गई, जिसके बाद महिला ने दुबारा थाने आकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मंगलवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अली हसन, अलीशेर, शोएब तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध है। पहले महिला ने समझौता होने पर कार्रवाई से इंकार कर दिया था। अब दुबारा शिकायत की गई है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप
पीलीभीत। दियोरियां कलां क्षेत्र की एक महिला ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। एसपी को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि 13 जून को उसके बेटे की गांव के ही युवकों से मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश में 26 जून को आरोपी उसके घर में घुस आए और तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, दियोरिया कोतवाल सिकंदर सिंह यादव ने बताया कि महिला की ओर से लगाया गया आरोप गलत हैं। दो दिन पहले महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों ने आरोपियों की पिटाई कर दी थी। इसमें उनका शांतिभंग में चालान किया गया था। अब घायलों का एक्स-रे कराया जा रहा है। ऐसे में मुकदमे की धाराएं बदलने के डर से क्रॉस केस बनाने के लिए महिला रेप का झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed