फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly woman in canal Made the leap , death

बुजुर्ग महिला नहर में लगाई छलांग, मौत

Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
अमरिया/पीलीभ्ाीत
अमरिया/पीलीभ्ाीत Updated Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman in canal Made the leap , death
देवहा फीडर नहर में एक 65 वर्षीय महिला गुरुवार की दोपहर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना ड्यूनीडैम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  गुरुवार को एक महिला प्राइवेट वाहन से मझोला-अमरिया मार्ग पर स्थित डयूनीडैम पर उतरी। वहां से देवहा फीडर नहर की ओर पहुंची और पुल से नीचे उतरकर नहर में छलांग लगा दी। जानवर चरा रहे बच्चों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया और शोर मचाया।

शोरशराबे पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से उसकी तलाश की। शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है।

 वह नीले रंग की सलवार और चेकदार कुर्ता, लाल रंग का धारीदार स्वेटर पहने हैं। उम्र 62 वर्ष के आसपास है। महिला की शिनाख्त कराई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed