{"_id":"597602ea4f1c1b60328b480f","slug":"eight-days-old-male-skeleton-found-in-cane-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला आठ दिन पुराना नर कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में मिला आठ दिन पुराना नर कंकाल
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
मिला नरकंकाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
गांव के अलावा आसपास गांव में भी बरामद कंकाल की होती रही चर्चा
गांव चांटफिरोजपुर के समीप गांव निवासी सर्वेश के गन्ना के खेत से उसकी सूचना पर पुलिस ने क्षतविक्षत नर कंकाल बरामद किया है। पुलिस आठ दिन पुराना और करीब 30-32 वर्षीय युवक का कंकाल होना मान रही है। गन्ना के खेत में मिला कंकाल गंाव के अलावा आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना रहा। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सर्वेश ने बताया कि सोमवार को सुबह गांव के समीप धान के खेत में पानी लगाने गया था। पास में ही उसके दूसरे खेत में गन्ना की फसल है। गन्ना के खेत से दुर्गंध आने पर उसने खेत में जाकर देखा। मेड़ से कुछ ही दूरी पर एक क्षतविक्षत नर कंकाल पड़ा था। इसकी जानकारी उसने गांव वालों को दी। लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। नर कंकाल की सूचना पर इंस्पेक्टर जयवीर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर कंकाल की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि शव करीब आठ दिन पुराना लग रहा है। जो भीषण गर्मी के चलते सड़ कर कंकाल में बदल गया। कंकाल को जानवरों ने भी खींच कर क्षतविक्षत किया है। उन्होंने बताया कि सीने से नीचे के धड़ पर कुछ स्थानों पर मांस था। नीला लोवर कंकाल में फंसा था, लेकिन अन्य कपड़े का रंग पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।