फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   During the treatment of the injured electricin

घायल बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

Mon, 15 Jun 2015 11:45 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
आसाम हाइवे पर दस जून को बाइकों की भिड़ंत में घायल मोहल्ला रजागंज निवासी 60 वर्षीय बिजली मिस्त्री नादिर अली की इलाज के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। नादिर की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस दुर्घटना में घायल हुए नीरज त्रिवेदी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को आसाम हाइवे पर गांव कढे़रचौरा के समीप बाइकों की भिड़ंत में गांव कुल्हागाढ़ा भगवंतपुर निवासी 35 वर्षीय बुआ सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसका भांजा शाहजहांपुर के गांव धरमपुर निवासी करमजीत सिंह, दूसरी बाइक पर सवार नगर के मोहल्ला चौक निवासी नीरज त्रिवेदी, मोहल्ला रजागंज निवासी 60 वर्षीय बिजली मिस्त्री नादिर अली गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायल नादिर अली को गंभीर हालत में बरेली और इसके बाद लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। नादिर अली के रिश्तेदार महमूद गजनवी ने बताया कि नादिर की इलाज के दौरान सोमवार को सुबह मौत हो गई। नादिर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नादिर अली के परिवार में पत्नी अजगरी बेगम, पुत्र 35 वर्षीय हैदर अली, 28 वर्षीय नासिर हसन, नसीम, कल्लू, मासूम अली और तीन विवाहित पुत्रियां है। उधर, दूसरे घायल नीरज त्रिवेदी की हालत गंभीर बनी हुई है।
डिजायर-स्कार्पियो की भिड़ंत मेें पिता-पुत्र घायल
पूरनपुर। डिजायर कार और स्कार्पियो में हुई भिड़ंत में हल्द्वानी के मोहल्ला पीलीकोठी निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र पाल और उनका पुत्र अजय वर्मा घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया।

हादसा आसाम हाइवे पर सोमवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ। हल्द्वानी के मोहल्ला पीलीकोठी निवासी 22 वर्षीय अजय वर्मा ने बताया कि कार से पिता वीरेंद्रपाल, पिता के मित्र हल्द्वानी निवासी संजू के साथ हल्द्वानी से लखनऊ जा रहे थे।


आसाम हाइवे पर घुंघचाई चौराहा पर अचानक बंडा रोड की ओर से आई स्कार्पियों उसकी कार से भिड़ गई। हादसे में उसे और उसके पिता को चोट आई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी लाया गया। घायल वीरेंद्र पाल को  जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed