{"_id":"571668ce4f1c1b7d7b8b4749","slug":"doctor-beating-invoices-sent-to-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पिटाई करने के आरोपी का भेजा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की पिटाई करने के आरोपी का भेजा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के डॉक्टर महावीर प्रसाद की पिटाई करने के आरोपी रेप पीड़िता के पिता के खिलाफ पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली और मंगलवार को आरोपी का चालान कर दिया। मामले के विवेचक सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित डॉक्टर से मुलाकात की और उनके बयान लिए।
बता दें कि सोमवार को रेप पीड़िता के पिता ने मनमाफिक मेडिकल रिपोर्ट बनाने से इंकार करने पर डॉ. महावीर प्रसाद की पैथालॉजी से खींचकर पिटाई कर दी थी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों ने आरोपी को पकड़कर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सौंप दी। विवेचक सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित डॉक्टर के बयान लिए।