फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do not give one lakh, then homeless

एक लाख नहीं दिए तो कर दिया बेघर

Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप 
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर 

दहेज में एक लाख रुपये और इन्वर्टर की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिना मंाग पूरी किए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने पति समेत छह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

नवाबगंज (बरेली) के बरखन गांव निवासी सुनीता पुत्री केदारनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में उसकी शादी एक साल पहले जहानाबाद के कनाकोर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन एक लाख रुपये और इन्वर्टर की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर आरोप है कि दस मई को ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने पति समेत छह के खिलाफ तहरीर दी है। मामले को परिवार परामर्श केंद्र सुलह के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed