{"_id":"be52bfe9ad0662b1fe20f5ee3988a4fb","slug":"dispute-husband-s-hair-nose-chopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर पति ने पत्नी के बाल, नाक काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद पर पति ने पत्नी के बाल, नाक काटी
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 26 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी में हुए विवाद पर पति ने पत्नी की पिटाई कर नाक और बाल काट लिए। इससे पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने इसे हल्के में लेते हुए महिला की ओर से उसके पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। घायल महिला को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर की है। मोहल्ला निवासी कामिल की पुत्री रवीना की शादी मोहल्ले के ही जाने आलम से हुई है। रवीना का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे बेवजह प्रताड़ित किया जाने लगा। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने बताया कि रवीना ने इसकी शिकायत उनसे की थी। तब कोतवाली पहुंचकर उसकी बीस दिन पहले तहरीर दिलवाई गई थी। आरोप है कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की।
उधर, पति-पत्नी में रात को फिर विवाद हो गया। रवीना का आरोप है विवाद बढ़ने पर उसके पति ने कैंची से उसके बाल काट दिए। कैंची से ही प्रहार कर उसकी नाक भी काट दी। रवीना ने अपने पिता कामिल के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने रवीना की ओर से उसके पति जाने आलम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर उसे टरका दिया। घायल रवीना को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि पति पत्नी में विवाद पर मारपीट हुई है। रवीना की एनसीआर दर्ज कराकर डॉक्टरी जांच को भेजा गया है। डॉक्टरी जांच के बाद रवीना ने तहरीर देने को कहा है। अगर वह तहरीर देती है तो उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।