{"_id":"5807af854f1c1b434b70385a","slug":"dioria-been-accused-of-kidnapping-police-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोपियों को संरक्षण दे रही दियोरिया पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के आरोपियों को संरक्षण दे रही दियोरिया पुलिस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह बाद भी दियोरिया पुलिस अगवा किशोरी को बरामद करने में सफल नहीं हो सकी है। इधर पिता ने पुलिस पर आरोपियों को साठगांठ करने और मुकदमे में किशोरी के नाबालिग होने का प्रमाण देने के बाद भी पाक्सो एक्ट शामिल न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने मामले की एसपी व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 26 सितंबर को गांव का एक युवक अपने साथियों की मदद से उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गया था। जिसकी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने नौ के बजाए सिर्फ पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि पुत्री के नाबालिग होने का प्रमाण देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमें में पाक्सो एक्ट की धाराएं नहीं लगाई। इसके बाद से लगातार आरोपी खुलेआम गांव में घूम कर पीड़ित को मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे है, लेकि न पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगवा पुत्री को बरामद करने के लिए भी आरोप है कि कोई प्रयास पुलिस ने नहीं किए। पिता ने दियोरिया पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी मुनिराज ने प्रकरण की जानकारी कर निष्पक्ष कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा पिता ने खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।