{"_id":"0eb7dce4e252954c45827e5784b6c135","slug":"detention-to-avoid-the-drama-of-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात से बचने को किया जहर खाने का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात से बचने को किया जहर खाने का ड्रामा
Pilibhit
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के आरोपी को पकड़कर पुलिस सुनगढ़ी थाने ले गई। शातिर दिमाग आरोपी थाने पहुंचने पर चूहे मार दवा खाने का बहाना बनाकर बेहोश होने का नाटक करने लगा। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। इस पर वहां मौजूद सिपाहियों ने आरोपी को थाने से भगा दिया। आरोपी सुनगढ़ी क्षेत्र का शातिर अपराधी बताया जाता है।
विज्ञापन
शहर की एक युवती ने मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को अभद्रता और छेड़छाड़ करने की तहरीर दी थी। इस पर सिपाही आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। वहां आरोपी बेहोश होने का बहाना करनेे लगा। पुलिस कर्मियों के पूछने पर आरोपी चूहे मार दवा खाने का बहाना करने लगा। यह सुनकर पुलिस वाले घबरा गए। हड़बड़ाए सिपाहियों ने उसे घर जाने को कह दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाने के गेट तक तो आरोपी लड़खड़ाते कदम से गया, लेकिन गेट के बाहर पहुंचते ही वह लंबे पैर रफूचक्कर हो गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। आरोपी को पकड़वाने पुलिस को भेजा गया था, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन