Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire in taruwala

Sirmour News: दिवाली की रात तारुवाला में मकान में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
fire in taruwala
कृष्णा विहार कॉलोनी में किरायेदार के दो कमरों के सेट में आग से साढ़े सात लाख से अधिक का नुकसान
विज्ञापन


ज्वेलरी, 60 हजार की नकदी, फ्रिज, एलईडी, कूलर और वॉशिंग मशीन सहित घरेलू सामान राख

दो बच्चों समेत परिवार बाल-बाल बचा, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिवाली की रात पांवटा साहिब के तारुवाला स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से मकान में किराये पर रह रहे परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में ज्वेलरी और करीब 60 हजार रुपये की नकदी भी नहीं बच पाई। गनीमत रही कि आग लगने से कुछ देर पहले ही दंपती अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकला था, जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोका।
तारुवाला की कृष्णा विहार कॉलोनी में मितर सिंह का रिहायशी मकान है। इस मकान में एक कंपनी में कार्यरत संदीप कुमार अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। परिवार में दंपती के अलावा 12 वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय बेटी हैं। दिवाली की शाम परिवार ने घर में दीपक जलाए और इसके बाद आतिशबाजी करने के लिए बाहर निकल गया। कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों ने मकान के भीतर से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि आग से उनके दो कमरों के सेट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें ज्वेलरी, करीब 60 हजार रुपये की नकदी, एलईडी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और एक एंड्रॉयड मोबाइल सहित अन्य घरेलू सामान शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों कमरों में रखे सामान के जलने से साढ़े सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मकान को भी लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।
अग्निशमन विभाग के पांवटा साहिब केंद्र प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कृष्णा विहार कॉलोनी में दिवाली की रात लगी आग से कुल नुकसान करीब 12 से 15 लाख रुपये होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से बचा लिया।

--------------
दिवाली पर आग की चार अन्य घटनाएं, पराली और दुकान भी आई चपेट में
पांवटा साहिब। दिवाली के दिन पांवटा साहिब अग्निशमन केंद्र में आग लगने की कुल पांच घटनाएं दर्ज की गईं। केंद्र प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तारुवाला की कृष्णा विहार कॉलोनी के अलावा सैनवाला गांव में एक मकान और किराना की दुकान में आग लगने से 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, भूपपुर में मनीष कुमार की पराली के ढेर में आग लगने से करीब 20 हजार रुपये की क्षति हुई। सुखभेड़ा में योगेंद्र सिंह और गुलाबगढ़ में राजेश कुमार की पराली जलने से भी करीब 20-20 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। संवाद---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed