{"_id":"6af2124c91e8d341f30d7e93","slug":"wild-boar-attacks-woman-washing-dishes-at-home-etah-news-c-163-1-eta1014-159920-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में बर्तन धो रही महिला पर जंगली सूअर का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में बर्तन धो रही महिला पर जंगली सूअर का हमला
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के परधनापुर गांव में सोमवार को घर के अंदर बर्तन धो रही 65 वर्षीय महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के पैर और कमर में चोटें आई हैं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।
गांव परधनापुर निवासी विद्यादेवी पत्नी मनोहर लाल सोमवार को घर के अंदर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान जंगली सूअर घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से महिला घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज ले जाया गया।
विद्यादेवी के परिजन अमर सिंह ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में उनके पैरों और कमर में चोटें आई हैं। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला का उपचार चल रहा है।